म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

चिकित्सकों को शत शत नमन



*डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'


कोरोना से महायुद्ध में आज हमारे हिंदुस्तान में चिकित्सा जगत से दो बलिदान हुए डॉ वंदना तिवारी और डॉ शत्रुघ्न पंडवानी। जेहादियों के हमले में घायल हुई थी डॉ वंदना तिवारी, और डॉ शत्रुघ्न जी कोरोना के मरीजों का इलाज करते हुए संक्रमण का शिकार हो गए। कर्मपथ पर मानवता की सेवा करते बलिदान हुए इन चिकित्सकों को शत शत नमन।

डॉक्टर वंदना तिवारी और

डॉक्टर शत्रुघ्न पंडवानी।

शत मस्तक तव बलिदानों पर, 

हर सच्चा मन हिन्दुस्तानी।।

जीवन देना चाहा जिनको,

तुम उनके हाथों छले गये।

सहकर हमला, करते सेवा,

इस दुनिया से तुम चले गये।।

वंदना, शत्रुघ्न अमर रहे,

हम प्रेरणा तुमसे पाते हैं।

है सजल नयन,श्रद्धानत हम,

सब तुमको शीश झुकाते हैं।।

 

*डॉ.अनिल शर्मा 'अनिल'

 


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/ रचनाएँ/ समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखे-  http://shashwatsrijan.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ