Subscribe Us

प्लास्टिक मुक्त  हो  भारत  हमारा 




*सुरेश  शर्मा*
स्वच्छ  भारत  के स्वस्थ्य  भारत  का,
सपना  साकार  करने  मे  अब ;
कोई  कसर  नही  छोडेंगे ।
अपने  भारतवर्ष  को  हम ,
प्लास्टिक  मुक्त  करके  ही छोडेंगे ।

सुन्दर  और सुखद  जीवन -यापन के लिए ,
प्लास्टिक के  विरूद्ध  जंग छेडेंगे ।
विनाशकारी  प्लास्टिक  को अब ,
नेस्तनाबूत करके  ही हम दम लेंगे ।

उन्मुक्त  गगन मे  जीने की ,
सही  राह  अब  दिखाएंगे ;
अपने  स्वच्छ  भारत  की  मिट्टी  को ,
सभी को  विचरण करने  योग्य ;
बेखौफ  हो शुद्ध  हवा  मे सांस ले सके,
ऐसा प्लास्टिक मुक्त  भारत  बनाएंगे ।

प्रण लें आज से ही   हम यह,
कगज और  कपड़े  का थैली  अपनाएंगे;
दुनिया  की गंदगी  से  आजाद  करवाकर ,
प्लास्टिक  मुक्त  शुद्ध  देश  बसाएंगे ।

नर्क  से भी  बदतर  हो  रहे जीवन  को ,
स्वर्ग   जैसा सुन्दर  बनाएंगे ;
अपनी भावी  युवा पीढ़ी  को ,
प्लास्टिक  रूपी  लगी लत से छुटकारा  दिलाकर,
पंगु  होने  से  हम- सभी  को  बचाएंगे। 

हाथ से  हाथ  कंधे  से  कंधा  मिलाकर ,
नव भारत  का निर्माण  कर ;
प्लास्टिक  को दूर  कर  हटाएंगे ।
प्रदूषण  मुक्त हो  भारत  हमारा  ,
ऐसा  सुन्दर  दुनिया  बसाएंगे ।

स्वच्छ  वातावरण  से  सुगंधित हो,
जन जीवन  प्रफुल्लित हो ,
घर  घर  मे लोग  आनंदित हो ;
प्लास्टिक  की  बदसूरत दुनिया से हटकर
सुन्दर  सा बगिया  खिलाएंगे ।

अपनी  भारतमाता  की धरती  को ,
प्लास्टिक  की  बीमारी  से  बचाएंगे ।
अपने  भारतवर्ष को हम  सब ,
अब प्लास्टिक मुक्त करवाएंगे ।
                        
 *सुरेश  शर्मा,शंकर  नगर,नूनमाटी, गुवाहाटी,आसाम,मोबाइल नंबर = 8811033471





 
























शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ