म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को

वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को
इंदौर। आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला अखिल भारतीय वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान समारोह शनिवार, 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे राजेंद्रनगर स्थित आपले वाचनालय सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे होंगे। मराठी अकादमी के पूर्व निदेशक अश्विन खरे विशेष अतिथि तथा वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी मिलिंद दिघे अध्यक्षता करेंगे। हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार सदाशिव कौतुक प्रसंग वक्ता होंगे।

संस्था के सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि समारोह में पुणे के वरिष्ठ कवि राजन लाखे को कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय काव्यकृतियों के लिए वसंत राशिनकर काव्य साधना अखिल भारतीय सम्मान से बड़ौदा की अंजली आशुतोष मराठे, मुंबई के मोहन काले, नांदेड़ के डॉ. नंदू मुलमुले, ग्वालियर के रामचंद्र किल्लेदार, पालघर के स्वप्निल चाफेकर ‘प्रीत’, बीड के बाळासाहेब नागरगोजे तथा इंदौर की स्मिता सराफ को सम्मानित किया जाएगा। अच्युत पोतदार प्रदत्त रामू भैय्या दाते स्मृति पुरस्कार धवल चंद्रशेखर वैद्य को प्रदान किया जाएगा। समारोह के पूर्वार्ध का संचालन श्रीति राशिनकर करेंगी। उत्तरार्ध में मराठी कवि सम्मेलन होगा, जिसमें वरिष्ठ एवं युवा मराठी कवि काव्यपाठ करेंगे। कवि सम्मेलन का सूत्र-संचालन दीपक देशपांडे करेंगे। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ