म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

प्रेमचंद सृजन पीठ का व्यंग्य विमर्श और पुस्तक लोकार्पण 23 अक्टूबर को

प्रेमचंद सृजन पीठ का व्यंग्य विमर्श और पुस्तक लोकार्पण 23 अक्टूबर को

उज्जैन। प्रेमचंद सृजन पीठ, मध्यप्रदेश लेखक संघ एवं सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय की हिन्दी अध्ययनशाला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे कालिदास संस्कृत अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में ‘व्यंग्य का विस्तृत आकाश’ विषय पर विमर्श एवं व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह के व्यंग्य संग्रह ‘बड़े अच्छे लगते हैं चुनाव’ का लोकार्पण होगा। आयोजन के मुख्य अतिथि प्रख्यात व्यंग्यकार, समालोचक एवं ‘व्यंग्य यात्रा’ के संपादक डॉ. प्रेम जनमेजय (नई दिल्ली) होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि समालोचक एवं विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा होंगे। व्यंग्य विमर्श में वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉ. पिलकेंद्र अरोरा तथा पुस्तक पर चर्चा वरिष्ठ व्यंग्यकार शशांक दुबे करेंगे।

प्रेमचंद सृजन पीठ के निदेशक मुकेश जोशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश लेखक संघ, उज्जैन के अध्यक्ष प्रो. हरिमोहन बुधौलिया एवं हिन्दी अध्ययनशाला के आचार्य जगदीश चंद्र शर्मा ने साहित्यकारों से आयोजन में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ