संदीप राशिनकर को क्षितिज कला शिखर सम्मान
इंदौर । लघुकथा विधा की प्रतिष्ठित संस्था क्षितिज ने शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर को अपने सर्वश्रेष्ठ सम्मान क्षितिज कला शिखर सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश राठी ने बताया कि संदीप के दीर्घ राष्ट्रव्यापी कला अवदान और कला क्षेत्र में उनके चर्चित नवाचार के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि देश भर में जीवन गौरव के अलावा अनेकों सम्मानों से सम्मानित संदीप की कला साधना को हाल ही में दिल्ली , मुंबई और पुणे में विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। राठी ने बताया कि संस्था द्वारा निकट भविष्य में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में उन्हें सम्मानित किया जाएगा ।


0 टिप्पणियाँ